जलालाबाद में मृतका ममता के परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद
जलालाबाद। ममता (28) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मंगलवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद मायके वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतका के दो बेटों के नाम उसके हिस्से की जायदाद करने की मांग रखी। पुलिस के आश्वासन के बाद देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।
पति राहुल और सास रेखा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सोमवार शाम रुस्तमपुर चक निवासी ममता का शव कमरे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। मृतका के भाई रवि कुमार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति राहुल, ससुर वीरपाल, सास रेखा, ननद नेहा और देवर डेविड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।