फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह बनी काल: शादी के 35 दिन के बाद विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 27 Jun 2023 06:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

सिंधौली क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी युवक की पत्नी ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी 22 मई को शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार, घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने जान दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में घरेलू कलह नवविवाहिता के लिए काल बन गई। पति से अनबन के चलते शादी के 35 दिन बाद विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन


सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव रेहरिया निवासी खुशबू का विवाह 22 मई को लक्ष्मण के साथ हुआ था। बताते हैं कि उसकी पति से अनबन चल रही थी। सोमवार को लक्ष्मन खेत में धान की फसल में पानी लगाने चला गया। ससुर व देवर प्रदीप आम की पेटियां बाजार में बिक्री करने गए थे। सास सोमवती आम के बाग में गई थी। 

घर पर अकेली थी खुशबू 

विवाहिता के देवर प्रदीप ने बताया कि खुशबू घर पर अकेली थी। उसने कमरे के अंदर रस्सी को पंखे के हुक में फंसाकर फंदे से लटककर जान दे दी। शाम करीब चार बजे घर लौटीं सोमवती ने बड़ी बहू रमना देवी को खुशबू को बुलाने के लिए कमरे में भेजा। 

ये भी पढ़ें- मामा बना दरिंदा: आठ साल के भांजे से कुकर्म की कोशिश, नाकाम होने पर मार डाला; नाड़े से घोंटा था गला

विज्ञापन

 

विज्ञापन

अंदर से बंद था दरवाजा 

अंदर से कमरा बंद होने पर रमनादेवी को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे का लॉक किसी तरह खुलवाकर कमरे के अंदर प्रवेश किया और शव को उतारा। खबर पाकर खुशबू के मायके पक्ष के लोग भी आ गए थे। 

ये भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: टोल प्लाजा पर कार को कैंटर ने मारी टक्कर, पंजाब के रहने वाले पिता-दो पुत्रों की मौत

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घरेलू कलह के चलते महिला ने जान दी है। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें