शाहजहांपुर। घरेलू कलह के चलते मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव कुशक निवासी राजेश कुमार की पत्नी नीरज (25 ) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में बरेली के फरीदपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मजदूरी करने वाले राजेश का विवाह छह साल पहले बरेली के गांव कटैया की नीरज के साथ हुआ था। रविवार शाम करीब सात बजे नीरज ने घरेलू कलह से तंग आकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बरेली के फरीदपुर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नीरज के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार, राजेश शराब पीने का आदी है। इसे लेकर नीरज से उसका विवाद होता था।