गन्ना लदे ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन ड्राइवर भाग गया।
निगोही थाना क्षेत्र के गांव चेना रूरिया निवासी गंगाराम की 45 वर्षीय पत्नी विमला देवी बृहस्पतिवार को खेत पर जा रही थीं। इसी बीच गिरगिचा चीनी मिल के लिए गन्ना ले जा रहे ट्रक ने निगोही-पुवायां मार्ग पर चेना गन्ना खरीद के समीप विमला देवी को टक्कर मार दी। टक्कर से विमला देवी सड़क पर गिरीं तो ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया लेकिन ड्राइवर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ट्रक को थाने भिजवा दिया गया है।