मीरानपुर कटरा। सिउरा गांव निवासी सुशीला देवी ने थाने पहुंचकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गांव के निखिल यादव, राकेश यादव, गजेंद्र पाल सिंह यादव ने चकमार्ग पर कब्जा कर लिया था। शिकायत पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने चकमार्ग को कब्ज़ामुक्त करा दिया। 25 फरवरी को उक्त लोगों ने मारपीट करते हुए अपनी शिकायत वापस लेने के लिए कहा। आरोप है कि सोमवार को दोबारा उन लोगों ने मारपीट की। निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद