खुदागंज। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए रविवार को हसनापुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के मैदान पर वाॅलीबॉल प्रतियोगिता हुई। सुराही, फुलवा और हसनापुर गांव की टीमों के बीच हुई प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में सुराही गांव के हार जाने पर हसनापुर और फुलवा की टीमें फाइनल में पहुंचींं। जिसमें हसनापुर की टीम विजयी रही।
फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि हसनापुर की टीम ने बेहतर तालमेल के दम पर फुलवा की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। हसनापुर टीम की इस शानदार जीत में कप्तान विशाल सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अंत में आयोजक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने विजेता टीम को वाॅलीबॉल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। व्यवस्था में कोच शोभित कुमार शर्मा का सहयोग रहा। संवाद