जैतीपुर। गांव करकौर निवासी सीमा ने जमीन के विवाद में दरांती से हमला कर घायल करने और पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। बुधवार को उन्होंने तिलहर सीओ विदुष सक्सेना को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
महिला के अनुसार, मंगलवार को खेत में पड़ी लकड़ी उठाने का विरोध करने पर गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर मारपीट की। दरांती से हमला कर उसके हाथ में चोट पहुंचाई। आरोप है कि थाने में शिकायत के बावजूद पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया और उसके पति मुनेंद्र को थाने में बैठा लिया। बुधवार को थाने पहुंचने पर पति से मिलने भी नहीं दिया गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। संवाद