देवकली। दवा लेने आई तीन बच्चों की मां, पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने के लिए उसकी बाइक पर बैठ गई। पति ने उसे पकड़ना चाहा तो दोनों में खींचतान होते देख लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया और दंपती को भी थाने बुला लिया, लेकिन वहां भी महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
पुलिस के अनुसार एक गांव का व्यक्ति बाहर मजदूरी का काम करने के लिए चला गया। इसी दौरान महिला के एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। दवा लेने के बहाने कस्बे में आई महिला ने फोन करके प्रेमी को बुला लिया और उसके साथ बाइक पर जा बैठी। इसी को लेकर दंपती में सरेराह विवाद हो गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दंपती को समझाने पर भी महिला पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए महिला के पति से उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देने के लिए कहा गया है। संवाद