फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परंपरागत पाठ्यक्रम से खींचे हाथ... सीटें रह गईं खाली

विज्ञापन
एकता, छात्रा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। इस बार परंपरागत पाठ्यक्रम की सीटें काफी खींचतान करने के बाद भी भर नहीं सकी हैं। वहीं व्यावसायिक शिक्षा को विद्यार्थियों ने तरजीह दी है। जानकारों का कहना है कि सरकारी नौकरी की प्रक्रिया लंबी होने के चलते छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

परंपरागत बीए-बीएससी करने के बाद छात्र-छात्राओं को यूपी टेट, बीएड आदि कर सरकारी नौकरी की तैयारी करना होती है, लेकिन कुछ समय से सरकारी नौकरी में ज्यादा मारा-मारी होने के चलते विद्यार्थियों का रुझान इस ओर कम हुआ है। तकनीकी शिक्षा की ओर तेजी से भाग रहे हैं।
प्राचार्य डॉ.आरके आजाद के अनुसार, तकनीकी शिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिल जाता है। यह रोजगार में ज्यादा सहायक साबित होती है। ऐसे में विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा को ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। बीबीए, बीसीए समेत अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम में सीटें फुल हो गईं हैं। जबकि परंपरागत सीटें नहीं भर पाई हैं।
विज्ञापन


यह हैं सीटों की स्थिति

पाठ्यक्रम सीटें प्रवेश
बीए 1320 1108
बीएससी-पीसीएम 320 175
बीकॉम 320 215
बीकाॅम आनर्स में 160 109
एमकॉम 160 98

एमएड 50 38
बीबीए 80 80
बीसीए 80 80
बीकॉम कंप्यूटर 80 80
बीकॉम 80 80

नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को अपनी उपस्थिति पर विशेष ध्यान देना है। सरकार नियम कड़े कर रही है। बायोमीट्रिक से हाजिरी लगेगी। उसके आधार पर उपस्थिति गिनी जाएगी।
- प्रो. आरके आजाद, प्राचार्य

एमकॉम में काफी आसानी से प्रवेश मिल गया था। इसके बाद रोजाना ही कक्षा में आते हैं। पढ़ाई करने के साथ ही अपना लक्ष्य भी तय कर लिया है।
- कोमलप्रीत कौर, छात्रा

छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को ध्यान में रखकर विषय का चयन करते हैं। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। कॉलेज में खेल के साथ ही अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन

- एकता, छात्रा

एकता, छात्रा। संवाद

एकता, छात्रा। संवाद

एकता, छात्रा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें