नगर के मोहल्ला तकिया में चल रहे शतचंडी महायज्ञ का बुधवार को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ समापन हो गया।
विश्व शक्ति दुर्गा ज्ञान पीठ के पीठाधीश्वर संत योगेश्वर जी के सानिध्य में चल रहे शतचंडी महायज्ञ और रामकथा में बुधवार सुबह पूर्णाहुति दी गई। यज्ञ के समापन के बाद आयोजित भंडारे में लोगों ने भारी संख्या में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम संयोजक नीरज बाजपेयी ने प्रसाद वितरण कराया।
आयोजन में सुभाषचंद्र मिश्रा, धनीराम, मनोज कुमार, निर्मल, अतुल, प्रेमचंद्र पांडे, राममनोहर पांडे, सुरजीत, विकास शुक्ला, सुबोध बाजपेयी, सुबोध शुक्ला, अमर सिंह, पारूल, पंकज, रीतू, रेनू पांडे, ओमप्रकाश, नीतू, उर्मिला सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।