फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पैरों में घुंघरू... हाथ में पवित्र जल, शिवमय होकर निकले कांवड़िये

विज्ञापन
कांट में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर रविवार शाम तक शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गईं। मंदिरों में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर दर्शन और जलाभिषेक कराने की व्यवस्था की गई है। उधर, कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़ और हाथों में पवित्र जल लिए कांवड़िये हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए छोटी काशी की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे सोमवार को देखते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडीनाथ, त्रिलोकीनाथ धाम, चौकसीनाथ, लोहारों के चौराहा स्थित मनकामेश्वर और आनंदेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं। मंदिर परिसरों में सफाई के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के इंतजाम किए गए। त्रिलोकीनाथ धाम मंदिर में भीड़ बढ़ने पर पुलिस की मदद से व्यवस्था संभालने की तैयारी है।
वहीं, कांवड़ यात्रा में भी तेजी आने लगी है। पैदल कांवड़ियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से भी जत्थे गोला की ओर रवाना हो रहे हैं। कई युवा डाक कांवड़ लेकर भी जाते दिखाई दिए। डीजे पर बज रहे शिव भजनों पर नृत्य करते युवाओं की टोलियां और हर-हर महादेव के जयकारों से रास्ते शिवमय नजर आए।
विज्ञापन


51 लीटर गंगाजल से सरथौली के शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
कुर्रियाकलां। सरथौली गांव के शिव मंदिर में वहां के युवाओं ने रविवार को 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। गंगाजल लाने के लिए युवाओं की टोली शनिवार की शाम यहां से ट्रैक्टर-ट्राॅली से फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गई थी।

वहां से 51 किलो गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल चलते हुए युवा श्रद्धालु पहले यहां के कोंचेश्वर महादेव स्थान पर पहुंचे और भगवान शिव का अभिषेक किया। बाद में मरेना गांव के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शंकर को जल अर्पित किया। अंत में अपने गांव सरथौली पहुंचकर शेष गंगाजल शिव मंदिर में अर्पित किया। कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक में गांव के शैलेंद्र सिंह, गोधन सिंह, रोहित आदि शामिल रहे। संवाद
-
विधायक ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल

कांट। नगर पंचायत के शिविर के बाहर विधायक अरविंद सिंह ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बरेली मोड़ से कांट तक कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन कर कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत की ईओ नूरजहां, अमरदीप शुक्ला, डॉ. रजनीश कश्यप और मुनीष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

कांट में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: जागरूक पाठक

कांट में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें