फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज हवा से 11 केवी लाइन के तार उलझे, ट्रांसफार्मर के केबल जोड़ जले

Sat, 04 Mar 2023 09:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार सुबह से तेज हवा चलने से शहर का बिजली नेटवर्क लड़खड़ा गया। कनौजिया अस्पताल के पीछे 11 केवी लाइन के तार सुबह करीब आठ बजे हवा के झोंकों से आपस में टकराकर उलझ गए। इससे लाइन में शार्ट सर्किट हो गया। आसपास के मोहल्लों और कॉलोनियों के सैकड़ों घरों की बत्ती गुल हो गई। उधर, पुत्तूलाल चौराहा-सरायकाइयां मार्ग पर 250 केवी ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग से केबल जोड़ में आग लग गई। लिहाजा आसपास के मोहल्लों में करीब दो घंटे तक बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन

होली के मद्देनजर शहर समेत जिले में कई दिनों से हाईटेंशन लाइनों के ढीले तार कसे जाने और ट्रांसफार्मर ठीक करने का काम किया जा रहा है। इसके बावजूद सुबह से लाइनों में खराबियां पैदा होनी शुरू हो गईं। ककरा उपकेंद्र से निकली 11 केवी लाइन को कनौजिया अस्पताल तिराहा से लेकर विश्वकर्मा चौक तक दो दिन पहले ठीक करने के लिए एक घंटे तक फीडर बंद रखा गया था, लेकिन शुक्रवार को तेज हवा से इस लाइन में फाल्ट हो गया।
सुबह करीब आठ बजे हवा के झोंकों से लाइन के तार आपस में टकराने के बाद उलझ गए। शार्ट सर्किट होने से लाइन ट्रिप हो गई। ककरा उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे सब स्टेशन ऑपरेटर ने लाइन चालू करने का प्रयास किया, लेकिन दोबारा ट्रिपिंग हो गई। दो-तीन बार प्रयास के बावजूद लाइन चालू न होने पर लाइन स्टाफ ने पेट्रोलिंग कर लाइन की जांच की तो एक जगह दोनों तार गर्म होकर आपस में चिपके मिले। करीब एक घंटे बाद लाइन चालू होने पर भी बार-बार बत्ती गुल होती रही। इस कारण ककरा और आनंदपुरम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली संकट से लोगों की सुबह की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

उधर, पुत्तूलाल चौराहा-सरायकाइयां मार्ग पर सुबह कुछ देर हाई वोल्टेज की बिजली आपूर्ति के कारण लोगों को अपने उपकरण कुछ देर को बंद करने पड़े। बाद में वोल्टेज स्तर सुधरा, लेकिन 11 केवी लाइन पर विद्युत भार बढ़ा तो इसी लाइन से जुड़े ट्रांसफार्मर के केबल गर्म हो उठे। केबल के इंसुलेटर ने आग पकड़ ली।
आसपास के लोगों की सूचना पर लाइन समय रहते बंद कर दिए जाने से ट्रांसफार्मर को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उसके केबल जोड़ बदले जाने के दौरान करीब दो घंटे तक पुत्तू लाल चौराहा, सरायकाइयां, विजयपुर रेती (आंशिक), रामबाग आदि क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें