फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लटके तारों की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 02 Mar 2016 12:32 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शाहाबाद के गांव परियल में मजदूरी पर आलू खोदने गए एक युवक की खेत में लटक रहे बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत स्वामी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पथराकच्छ निवासी 20 वर्षीय अमित कुमार रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह आठ बजे गांव के अन्य साथियों के साथ हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव परियल निवासी मिर्जा हसनैन मियां के खेत में आलू खोदने गया था। वहां खेत स्वामी ने खेत में पड़े गन्ने को ट्राली में लोड करने के लिए कहा। ट्रैक्टर-ट्राली खेत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के नीचे खड़ा कर दिया। लटकते तारों को देख अमित ने साथियों के साथ गन्ना लोड करने से मनाकर दिया,। मगर खेत स्वामी ने बिजली न आने की कहकर गन्ने को जबरदस्ती भरवाना शुरू कर दिया था। ट्राली भरने के दौरान गन्ने का गट्ठर नीचे लटक रहे बिजली के तारों से छू गया, जिससे गन्ने में करंट उतर गया। करंट लगने से अमित कुमार बेसुध होकर गिर गया। उसे करंट की चपेट में आया देख ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। गांव वालों ने हादसे की सूचना पर घरवालों को दी, जिससे कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। अमित की मौत से इकलौती अविवाहित बहन कुसुमा देवी का रो रोकर बुरा हाल है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें