पिहानी के राजकीय डिग्री कॉलेज में हुई सेमिनार में लिया था भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने पिहानी के राजकीय डिग्री कॉलेज में हुए विकसित भारत 2047 : समावेशी विकास, सततता और वैश्विक नेतृत्व की राहे विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लिया। इसमें पोस्टर व सर्वश्रेष्ठ पेपर अवाॅर्ड जीतने वाले पुरस्कृत किए गए।
मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक शशि कपूर रहीं। विशिष्ट अतिथि भूटान से प्रो.प्राण कुमार कौल, नेपाल से प्रो.संजीव बाबू, गणेश पोडियल व रूहेलखंड यूनिवर्सिटी के डॉ. सौरभ वर्मा उपस्थित रहे। इसमें जीएफ कॉलेज के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ.पुनीत मनीषी के नेतृत्व में वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए तकनीकी सत्रों में अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए।
प्राचार्य मोहसिन हसन ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। महाविद्यालय लौटने पर उन्हें सम्मानित किया। सेमिनार में जसनप्रीत कौर, गुलअफ्शा खान, अलीमा, अलकमा, गौरव सिंह भंडारी, हुमा नाज व इरम ने सर्वश्रेष्ठ पेपर अवाॅर्ड जीता। पोस्टर प्रतियोगिता में निशा, महक, अजय सिंह भंडारी ने प्रथम पुरस्कार पाया।
डॉ. पुनीत को तकनीकी सत्र में को-चेयरपर्सन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. तनवीर आलम, डॉ. सैयद साहब हुसैन, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ.अनमोल सक्सेना ने बधाई दी।