फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पराली प्रबंधन पर आधारित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

विज्ञापन
कुर्रिया कलां में विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: कॉलेज - फोटो : मां व दो बच्चों को गंवाने वाले ​भिखारीपुरवा निवासी घनश्याम​।
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। गांव के लोक भारती इंटर कॉलेज में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से पराली प्रबंधन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पराली प्रबंधन पर आधारित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक विनय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों से फसल अवशेष प्रबंधन तकनीक अपनाने पर जोर दिया। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. एनसी त्रिपाठी ने पराली प्रबंधन के लिए मल्चर, रोटावेटर, एमवी प्लाऊ,हैप्पी सीडर आदि कृषि यंत्रों के प्रयोग की जानकारी दी।
बाद में विद्यार्थियों के बीच पराली के प्रबंधन पर वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, निबंध, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में दीक्षा, हर्षिता, कृतिका, तन्वी, दिव्यांशी, आसनी, संध्या, दिव्या, अदिति, नव्या, आराध्या, सौम्या, सोनाली,अंशिका, प्रियंका, अंकित, शिवांशी, श्याम, कन्हैया, तनिष्क आदि बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. महेश कुमार, प्रसार वैज्ञानिक डॉ. एनपी गुप्ता, गृह वैज्ञानिक विद्या गुप्ता, हाजी हुसैन खां आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य पुनीत कुमार मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें