फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की शराब के साथ दो पकड़े

Sun, 15 Feb 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी पुलिस ने हरियाणा की शराब बिकने की सूचना पर शहर के मोहल्ला गदियाना में राजीव के घर छापा मारा। उसके घर से चार पेटी हरियाणा की शराब बरामद हुई। उससे पूछताछ में पता लगा कि वह चिनौर गांव में रहने वाले आईटीबीपी के जवान सुरेंद्र यादव के बेटे सचिन यादव से शराब खरीदता था। पुलिस और आबकारी की टीम ने सुरेंद्र यादव के घर छापा मारकर बोलेरो गाड़ी में 13 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने वहां से सुरेंद्र के बेटे सचिन यादव को गिरफ्तार किया। सचिन के मुताबिक उसके पिता काशीपुर में तैनात हैं। शुक्रवार को ही ड़ेढ महीने छुट्टी बिताकर वापस काशीपुर गए हैं। जिस बोलेरो में शराब बरामद हुई है उस पर पुलिस का निशान बना हुआ है।
विज्ञापन


पकड़ी गई शराब हरियाणा की है। 17 पेटी शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये है। होली के त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।
- संजय कुमार, इंस्पेक्टर, आबकारी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें