गांव के रामकुमार, भगवानशरण, रूपराम, सीताराम, रीतराम, छेदालाल, श्रीकृष्ण, ओमप्रकाश, सत्यपाल, आशाराम, नन्हें, रामरती, बिंदेश्वर, रानी, राजेश्वरी, रामदेवी आदि ने एसडीएम को बताया कि शुक्रवार रात कोटेदार वितरण के लिए आया राशन बेचने ले जा रहा था। लोगों ने राशन लदा वाहन रोक लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अनाज को लोगों की सुपुर्दगी में दिया। कोटेदार को भी थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले जांच पूर्ति कार्यालय से कराई जाएगी, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर, कोटेदार का कहना है कि उस पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।