फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हवा की गति धीमी, आज कोहरे के आसार

Tue, 17 Dec 2024 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्द हवा के झोंके मंद पड़ गए। इससे सोमवार सुबह से ही धूप में तेजी रही। अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन में सर्दी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, शाम होते-होते ठिठुरन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को सुबह देर तक घने कोहरे के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात में बादल छाए रहने और हवा की रफ्तार धीमी रहने से शीतलहर के प्रकोप में कमी आई। इस कारण न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 6.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। सोमवार को सूर्योदय से पहले तक सर्दी सताती रही, लेकिन दिन में 11 बजे तक तेज धूप खिल आई। दिन में अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस हो गया। शाम पांच बजे के बाद सूरज ढलने पर सर्दी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सुबह की तुलना में पहाड़ों से आ रही उत्तर-पूर्व दिशा से हवा की गति 15 से घटकर 9-10 किमी प्रति घंटा हो गई है। इसी वजह से तापमान बढ़ा है। वायुदाब में कमी बनी हुई है, क्योंकि बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से एक-दो अंक कम है। इस कारण मंगलवार को भी दिन में तेज धूप निकलेगी, लेकिन सुबह के वक्त घना कोहरा रहेगा। उनका कहना है कि तेज धूप से वातावरण में घुली नमी वाष्प में बदल रही है, जो कि सुबह तक कोहरा में बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें