व्हाट्सएप पर होगी एनआरएचम के कामों की समीक्षा
जिला स्वास्थ्य समिति की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेते हुए डीएम पुष्पा सिंह ने एनएचआरएम के समस्त कार्यों की व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लगातार समीक्षा करने को कहा। जो कार्य हो रहे हैं, उसकी अद्यतन स्थिति एवं फ ोटो सहित कृत कार्यवाही से को इस ग्रुप में अपलोड कर अपडेट कराते रहें। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी ग्राम प्रधानों को एक साथ बुलाकर एक कार्यशाला आयोजित करने एवं उन्हें पूरी स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं की जानकारी देने को कहा। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दिन ग्राम प्रधानों की देख-रेख में मेले के रूप में दिवस को मनाने को कहा। ग्राम पंचायतवार दिए जा रहे 10 हजार रुपये अब से प्रत्येक राजस्व ग्रामवार देने की व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी। ग्राम प्रधान व एएनएम के संयुक्त हस्ताक्षर से खुलने वाले खाते की सूची तत्काल सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को मुहैया कराने को कहा। समीक्षा में डीएम ने पाया कि जिले में लिंग अनुपात काफी गड़बड़ है। सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर आकस्मिक छापे डालने एवं यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उनके यहां लिंग की जांच तो नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों का भुगतान हर माह करने का निर्देश दिया अन्यथा संबंधित चिकित्साधिकारियों का वेतन रोक दिया जायेगा। जननी सुरक्षा योजना में दो जून तक अवशेष सभी भुगतान करके तीन जून अवगत कराने को कहा। जिनके द्वारा समय से भुगतान नहीं किया जाएगा तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की होगी। जब गांव में गर्भवती महिलाओं की जननी - शिशु सुरक्षा कार्ड बनाया जाता है तो उसी समय उनके खाता भी बैंक में खुलवा दिए जायं ताकि जेएसवाई की धनराशि उनके खाते में सीधे चली जाएं।