फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की पानी भरी बाल्टी में डूबकर मौत

Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
मासूम की पानी भरी बाल्टी में डूबकर मौत
विज्ञापन
बच्चों पर ध्यान न रखना कभी-कभी कितना भारी पड़ जाता है इसका एक उदाहरण शनिवार को गांव रूजहा खुर्द में धीरज प्रताप सिंह के घर देखने को मिला। उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र की पानी भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। इस अनहोनी से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव रूजहा खुर्द निवासी धीरज का इकलौता बेटा श्याम शनिवार सुबह खेलता हुआ हैंडपंप के पास पहुंच गया। हैंडपंप के पास पानी से भरी बाल्टी रखी थी। श्याम पानी से खेलने लगा और अचानक उल्टा होकर बाल्टी में गिर गया। पानी में सिर डूबने से उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने बच्चे की तलाश की तो वह बाल्टी में उल्टा पड़ा मिला। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास खुटार पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव घर पहुंचा तो मां पिंकी बेसुध होकर गिर पड़ी। पता लगने पर गांव के तमाम लोग धीरज प्रताप सिंह के घर पहुंचे और बच्चे की मौत पर अफसोस जताते हुए दुखी परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें