फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के धंधे में लिप्त पांच लोग थाने पहुंचे, बोले- अब नहीं करेंगे अपराध

विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुटार थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंचे अवैध शराब का कारोबार करने के आरोपी। संवाद - फोटो : KHUTAR
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। साहब! अब हम अवैध शराब का कारोबार या कोई अन्य गलत कार्य नहीं करेंगे। ऐसे लिखे पोस्टर लेकर गांव मैनिया के पांच लोग खुटार थाने पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ कारोबार पुलिस अभियान चला रही है। गांव मैनिया मंडनपुर निवासी गुरमीत सिंह उर्फ बब्बू, चमन सिंह, कश्मीर सिंह, रोशन सिंह और देशराज सिंह शुक्रवार शाम को खुटार थाने पहुंचे। सभी अपने अपने हाथ में अवैध शराब का कारोबार नहीं करने के साथ ही कोई अन्य गलत कार्य नहीं करने की शपथ लेने के पोस्टर लेकर थाने के अंदर पहुंचे। थाना प्रभारी धनंजय सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
उन लोगों ने कहा कि वे लोग योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर मेहनत करके अपने परिवार की गुजर बसर करेंगे। इसके बाद थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराब के साथ ही कोई अन्य भी गलत कार्य किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें