फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटकी पटरी से रातभर गुजरती रही गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा(शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-रोजा के बीच डाउन लाइन पर सौ मीटर के दायरे में सप्ताह में तीसरी बार फ्रैक्चर हो गया। इस दौरान रातभर ट्रेनें चटकी पटरी से निकलती रही। सुबह रेल फ्रैक्चर की सूचना मिली तो रेलवे के अधिकारियों में खलबली मच गई। रोजा से रेल कर्मचारी पहुंचने पर चटकी पटरी पर जॉगल प्लेट बांधकर ट्रेनों को गुजारा गया। गनीमत रही कि चटकी पटरी के बीच गैप अधिक नहीं था, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन

सोमवार रात किसी समय शाहजहांपुर-रोजा के बीच डाउन लाइन पर खन्नौत नदी के आगे डाउन लाइन में फ्रैक्चर हो गया। रातभर गाड़ियां उसी चटकी पटरी से गुजरती रहीं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब एक गैंगमैन वहां से गुजरा तो उसने पटरी चटकी देखी और अधिकारियों व पावर केबिन को जानकारी दी। कंट्रोल के आदेश पर तुरंत ही डाउन लाइन पर रेल यातायात को रोक दिया गया। कुछ ही देर में रोजा के पीडब्ल्यूआई और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। चटकी पटरी पर जॉगल प्लेट बांधी गई, जिसमें करीब आधे घंटे का समय लग गया। उसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इसके बाद शाहजहांपुर स्टेशन पर रोकी गई किसान एक्सप्रेस को रवाना किया गया। चटरी पटरी पर जॉगल प्लेट बांधने के बाद ट्रेनों को 30 की स्पीड से निकाला गया। गनीमत यह रही कि रेल फ्रैक्चर काफी हल्का होने की वजह से कोई हादसा हनीं हुआ। वहीं, स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कंट्रोल के आदेश पर आधे घंटे में जॉगल बांधकर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया था। किसान एक्सप्रेस शाहजहांपुर स्टेशन पर सुबह 7:38 बजे आई और 08:08 बजे रवाना हो गई।
चार मार्च से अब तक तीसरी घटना
शाहजहांपुर और रोजा के बीच एक सप्ताह में फ्रैक्चर की यह तीसरी घटना है। पहली घटना खन्नौत नदी के पुल के पास चार मार्च को हुई थी। उसके बाद दूसरा रेल फ्रैक्चर आठ मार्च को हुआ। सूत्रों का कहना है कि यह तीनों ही फ्रैक्चर सौ मीटर के बीच हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें