फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने पति से की पूछताछ तो खुटार थाने के बाहर बेहोश हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। पति के साथ थाने पहुंची महिला ने सास, ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर तहरीर दी तो पुलिस ने उसके पति को भी थाने में बिठा लिया। थाने के बाहर बैठी महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव बेला निवासी रीना देवी बुधवार को अपने पिता, मां, पति और दो बच्चों के साथ थाने पहुंचीं थीं। रीना देवी ने पुलिस को बताया कि सास, ससुर सहित चार लोग दहेज के लिए आए दिन मारपीट करते हैं। आज भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रीना देवी के पति लक्ष्मण को थाने में बिठा लिया और रीना देवी से वापस घर जाने को कहा।
बच्चों के साथ थाने के बाहर बैठी रीना देवी की हालत कुछ देर बाद बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ीं, इससे पुलिस में खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने रीना देवी को सीएचसी भेजवाया। हालत में सुधार होने पर रीना देवी ने बताया कि पति निर्दोष है, फिर भी उसे थाने में बिठा लिया गया है। दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला, सास-ससुर से अलग रहती है, तो वह दहेज क्यों मांगेंगे? ससुर की जमीन आदि में हिस्से को लेकर महिला ही आए दिन विवाद करती रहती है। पति भी पिता का साथ न देकर पत्नी का ही साथ देता है। बुधवार को महिला पति के साथ थाने आई थी, पति से पूछताछ की जाने लगी तो वह थाने के बाहर जाकर बैठ गई। बाद में महिला के बेहोश होने का पता चलने पर सीएचसी भेजवाया गया था। महिला और उसका पति घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें