फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब पूरा होगा नगर में कम्युनिटी सेंटर का सपना

Thu, 29 Oct 2015 11:53 PM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठित विकास योजना के तहत बनाए जा रहे सामुदायिक भवन में 40 लाख रुपये की लागत लगाने के बावजूद भवन का निर्माण अधर में लटक जाने से भवन दिन प्रतिदिन खंडहर बनता जा रहा है। छह माह की अवधि में निर्माण कार्य पूरा किए जाने की शर्त नगर पालिका प्रशासन की शिथिलता के कारण पांच साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। वहीं मोटी रकम निर्माण में लगने के बाद यह भवन पालिका के ट्रंचिग ग्राउंड में तब्दील होता जा रहा है। पांच साल पूर्व इस योजना से नगर में तहसील व ब्लाक रोड के बीच स्थित शेयरिंग पार्क वाले स्थान पर सामुदायिक भवन बनाये जाने का ठेका एक स्थानीय ठेकेदार को छह माह की अवधि में निर्माण कार्य पूरा करने की शर्त पर दिया गया था। इस स्थान पर तालाब होने के कारण पहले ही पालिका सदस्यों और प्रशासन के बीच सामुदायिक भवन के संबंध में लंबी खींच तान के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया, लेकिन लगभग छह साल बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। यद्यपि निर्माण कार्य के लिए निर्धारित निर्माण सामिग्री की कीमतों में वर्तमान समय में जबरदस्त वृद्धि हो गई है। यदि पालिका प्रशासन निश्चित समयावधि में सामुदायिक भवन का निर्माण कराने के लिए सचेत रहता तो शायद टेंडर की नियत 40 लाख की कीमत में ही निर्माण पूरा हो गया होता, लेकिन महंगाई बढ़ने के कारण अब यह भवन निर्माण पालिका प्रशासन के गले की हड्डी बन गया है। पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते इस निर्माण भवन परिसर में कचरा डाले जाने से यह स्थान ट्रंचिंग ग्राउंड का रूप ले चुका है। इसके अतिरिक्त भवन के निर्मित कमरों में असामाजिक तत्व और स्मैकियों का जमाबड़ा रहता है। विगत वर्षों में कुछ असामाजिक तत्वों नें एक किशोरी को अपनी हवस का भी शिकार इसी स्थल पर बनाने का प्रयास किया था। बाद मेें पुलिस द्वारा मामले को रफादफा कर दिया था।
विज्ञापन

                          
पुराने ठेकेदार द्वारा कार्य बीच में छोड़ दिया गया था। इसके निर्माण के लिए रिवाइज्ड स्टीमेट बनवाने की कार्रवाई जारी है। शीघ्र ही विधिक प्रक्रिया पूरी कर टेंडर करवाकर नगर की जनता को उसकी अपेक्षा के अनुरूप निश्चित तौर पर इसी वर्ष उक्त भवन देने की कोशिश की जायेगी।
विज्ञापन

-इमरान खां, चेयरमैन नगर पालिका परिषद तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें