पीलीभीत। रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन था। रविवार को परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे खिले हुए थे। सभी ने कहा कि जो पढ़ा वही पूछा गया पेपर में। पेपर सरल था और परिणाम भी बेहतर आएगा। कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि इस बार बात बन जाएगी।
-
पेपर ठीक था, कुछ प्रश्न पढ़े हुए नहीं आए। समझने के बाद उनको भी कर दिया। गणित के सवाल ठीक थे।
- सुमन, बरेली
-
लगभग सभी प्रश्न पढ़े हुए ही आए। सामान्य ज्ञान में भी कुछ कठिन नहीं पूछा गया। गणित के सवाल कठिन लग रहे थे, दिमाग लगाने से वह भी हल हो गए। अब परिणाम का इंतजार है।
- मनीषा, बरेली
-
तैयारी ठीक थी। इस बार पूरी तैयारी के साथ आया था। पेपर सरल था और तैयारी के अनुसार ही सवाल पूछे गए। इस बार कामयाबी मिल जाएगी।
- योगेश, भरतपुर अतैनी (राजस्थान)
-
तीसरी बार परीक्षा दी है। बेहतर तैयारी थी। इस बार खास बात यह रही कि आने-जाने में रोडबेज बस में किराया भी नहीं लिया गया।
- अंकित कुमार, भरतपुर (राजस्थान)
सुमन।
सुमन।
सुमन।