जैतीपुर। कस्बा निवासी लाला उर्फ मोहन सक्सेना ने शुक्रवार को पत्नी के मायके से न आने पर घरेलू सामान जला दिया। चार-पांच माह पूर्व मामूली कहासुनी के बाद उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ मायके जाकर रहने लगी थी। वह कई बार पत्नी को बुलाने गया, लेकिन वह नहीं आई। उसने बताया कि ससुराल में उससे अभद्रता की गई। पत्नी को उसके साथ भेजने से साफ मना कर दिया गया। वहीं, उनकी घोड़ी भी बीमार होकर मर गई। जिससे वह काफी परेशान था। संवाद