हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ–दिल्ली हाईवे पर शनिवार सुबह डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में अयोध्या जिले के डीसीएम चालक सुहावन घायल हो गए। डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद