फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पटना में रहने वाली प्रेमिका ने कॉल रिसीव नहीं की तो ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया प्रेमी

विज्ञापन
आरसी मिशन क्षेत्र के चमकनी गाढ़ीपुरा में ओवरहेड टैंक पर चढ़ने वाला जीशान। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान बनी प्रेमिका ने मोबाइल कॉल रिसीव नहीं की तो प्रेमी युवक ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को किसी तरह बात कराने का आश्वासन देकर नीचे उतारा।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के चमकनी गाढ़ीपुरा निवासी जीशान उर्फ गुड्डू अविवाहित है। बिहार के पटना की रहने वाली एक युवती से उसकी सोशल साइट से दोस्ती हो गई। दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। जीशान के मुताबिक प्रेमिका बार-बार मिलने आने की बात कहती लेकिन मिलने नहीं आई।
इसके बाद उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। बुधवार शाम से फोन नहीं उठाया तो जीशान नाराज होकर बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे मोहल्ले में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। ऊपर जाकर चिल्लाने लगा कि उसकी प्रेमिका से बात कराई जाए। कूदने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

नीचे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में आरसी मिशन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस वालों ने प्रेमिका से बात कराने का आश्वासन देकर उसे पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस उसे लेकर थाने आ गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जीशान का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें