फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पति ने मायके जाने से रोका तो बेटी को पुल पर खड़ा कर शारदा नहर में कूद गई पत्नी

विज्ञापन
सीएचसी पुवायां में भर्ती नहर में कूदी मधुबाला। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पति ने भतीजे की शादी में मायके जाने से रोका तो निगोही के गांव गनपतपुर निवासी रामकृपाल की 35 वर्षीय पत्नी मधुबाला ने पुवायां के गांव नवाबपुर गंगा में शारदा नहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने महिला को बचा लिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम साढ़े चार बजे एक महिला नवाबपुर पुल पर पहुंची। महिला ने अपनी आठ साल की पुत्री को पुल पर खड़ा किया और साड़ी खोलकर पुल पर रखने के बाद नहर में छलांग लगा दी। पुल के पास के दुकानदारों ने महिला को नहर में छलांग लगाते देखकर शोर मचाया तो कुछ लोगों ने नहर में कूदकर महिला को बमुश्किल बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने 108 सेवा की एंबुलेंस से महिला को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर गांव पिपरी के संतकुमार पहुंचे और बताया कि नहर में कूदने वाली उनकी पुत्री मधुबाला है। संतकुमार ने बताया पुत्री के साथ मौजूद नातिन आराधिका ने उसे मधुबाला के नहर में कूदने की बात मोबाइल पर बताई थी। सूचना पर वह सीएचसी आए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरके रावत के अनुसार, मधुबाला के मायके पुवायां के गांव पिपरी में भतीजे सौरभ की छह जुलाई को शादी है। मधुबाला पांच जुलाई को ही मायके जाना चाहती थीं, लेकिन उसके पति रामकृपाल ने पत्नी से छह जुलाई को जाने की बात कही थी। इसको लेकर मधुबाला और रामकृपाल के बीच विवाद हो गया था। मधुबाला पुत्री को लेकर अकेली ही ससुराल ले चली आई थी और नहर में कूद गई। मधुबाला को पुवायां सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला के साथ मौजूद उसकी पुत्री से बात की गई है। पुत्री ने मां-पिता के बीच विवाद होने की बात कही है। यदि कोई तहरीर दी जाती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें