फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से बचने को अलाव बने सहारा

Tue, 20 Jan 2015 12:10 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यदेव के न निकलने से लोगाें को सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में शहर में विभिन्न स्थानों पर जल रहे अलाव लोगों को सर्दी से बचने का सहारा बने हुए हैं। नगर पालिका परिषद के साथ ही स्वयंसेवी संस्था विद्या प्लाई एंड बोर्ड की ओर से भी शहर में कई स्थानों पर अलाव जलवाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से सूर्यदेव के दर्शन न होने से हाड़कंपाऊ सर्दी ने लोगों को पहले से बेहाल कर रखा है। अब सभी धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं। शीतावकाश के बाद खुले स्कूलों में सोमवार को बच्चे टैक्सी, बसों, रिक्शों और पैदल स्कूल गए। ऐसे में बच्चे कांपते हुए नजर आए। मामूली गिरावट आने के बाद अधिकतम तापमान में 13.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

कुछ समय के लिए खिल सकती है धूप
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि  मंगलवार को मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। इससे कुछ समय के लिए धूप खिलने के आसार हैं। बावजूद इसके सर्दी से राहत मिलने की कोई खास उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें