फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां मंडी में लगवाए गेहूं के ढेर...किसान परेशान

विज्ञापन
पुवायां मंडी में गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद की जानकारी लेते डिप्टी आरएमओ। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने शुक्रवार को मंडी समिति में लगे गेहूं खरीद केंद्रों का मुआयना किया। इस दौरान एक किसान ने उनसे गेहूं खरीद नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुवायां मंडी में क्रय केंद्रों के सामने गेहूं के कई ढेर लगे हुए हैं, जबकि किसान दो-चार ही देखने को मिलते हैं। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव का आरोप है कि क्रय केंद्रों पर दलालों ने पहले ही ढेर लगा दिए हैं, जिससे तमाम ढेर देखकर किसान क्रय केंद्रों पर न आएं। किसान नेता ने जांच की मांग की।
वहीं, अधिकारियों ने गेहूं के ढेर के बारे में जानने का प्रयास नहीं किया। शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ मंडी में मुआयना करने पहुंचे। उन्होंने केंद्रों पर बैठकर प्रभारियों से खरीद की जानकारी ली। किसान संतोष सिंह ने डिप्टी आरएमओ से गेहूं खरीद न होने की शिकायत की और कहा कि केंद्रों पर ढेर लगे हैं, ऐसे में वह गेहूं कहां लगाएं। डिप्टी आरएमओ ने किसानों को गेहूं लाने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि तौल कराई जाएगी।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देकर खानापूर्ति में लगे हुए हैं। मुआयने में किसानों से कोई बात नहीं की गई और गेहूं के लगे ढेरों के बारे में भी कोई जांच नहीं की गई। अधिकारी ध्यान नहीं देंगे तो मंडी के गेट पर आंदोलन किया जाएगा।

शुक्रवार को पुवायां मंडी में लगे क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी को बारदाना मिल गया है। जिले में सबसे ज्यादा खरीद पुवायां में हो रही है। अभिलेख भी मौजूद हैं। किसानों ने भी व्यवस्था ठीक बताई है। केंद्र प्रभारियों को किसानों को टोकन देकर गेहूं की तौल कराने के लिए कहा गया है।
- राकेश मोहन पांडे, डिप्टी आरएमओ शाहजहांपुर
-

नमी के बहाने किसानों को लौटाने का आरोप

तिलहर। मंडी समिति में क्रय केंद्रों पर किसानों को गेहूं में नमी बताकर वापस किया जा रहा है। मजबूर होकर किसान निजी व्यापारियों को कम दाम पर गेहूं बेच रहे हैं। ग्राम दिया खेड़ा निवासी त्रिलोचन चंद्र ने बताया कि वह अपना गेहूं लेकर क्रय केंद्र पहुंचे थे, लेकिन नमी अधिक होने की बात कहकर उनका गेहूं रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद उन्हें मजबूरन निजी दुकान पर गेहूं बेचना पड़ा। वहीं, मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक करीब ढाई सौ क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि गेहूं में नमी की समस्या बनी हुई है और किसानों से सूखा गेहूं ही क्रय केंद्र पर लाने की अपील की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें