थाना परिसर में शांति समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल यादव ने कहा पुलिस और जनता से सीधे संवाद के लिए व्हाट्सएप पर क्षेत्रीय सम्मानित लोगों का ग्रुप बनाकर पुलिस से जोड़ें। इससे हरपल पुलिस और जनता का सीधा सामंजस्य बना रहे। उन्होंने कहा कि लगभग दो सप्ताह बाद होली का त्यौहार आ रहा है। इस अवसर पर कोई नई परंपरा न डाले। उन्होंने कहा मोबाइल की कॉल पर अब पुलिस जनता को उपलब्ध होगी ये शासन की मंसा है। बैठक में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, राम बाबू गुप्ता, सियाराम नायक,राम कृष्ण अग्रवाल, बागेश सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य बाबू सिंह, पूर्व चेयरमैन मुतहर बेग, पवन सिंह, डा. याकूब अली, बालिस्टर सिंह, अजय वर्मा सिंह, राम प्रकाश सिंह, छोटे खां, जावेद आलम अंसारी, ताहिर अली, बाल कृष्ण, अख्तेयार खां, फकीरे लाल, परेशान अली के अलावा एसआई सत्यपाल यादव, विनोद यादव मौजूद रहे। संचालन थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने किया।