फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी व्यापार मंडल कराएगा व्यापारियों का बीमा

Sun, 28 Feb 2016 11:58 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 व्यापारियों को जीवन सुरक्षा देने के लिए पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल उनका दो लाख रुपये का अनिवार्य बीमा कराएगा। रविवार को जिले के दौरे पर आए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने व्यापारियों की बैठक में यह घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने 13 मार्च को बरेली में प्रस्तावित संगठन के प्रांतीय सम्मेलन में अधिक से अधिक व्यापारियों से पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

व्यापारियों की सुरक्षा को संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए घनश्यामदास ने कहा कि हर साल तमाम व्यापारी विभिन्न दुर्घटनाओं में गंभीर जख्मी हो जाते हैं या फिर जान गवां देते हैं। ऐसे व्यापारियों को सुरक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करके व्यापारियों का दुर्घटना बीमा पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख रुपये किए जाने का अनुरोध करेंगे। व्यापारियों में चेतना जगाने के लिए सितंबर में व्यापारी चेतना रथयात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी।
बैठक के अंत में सभी ने मौन रखकर जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इससे पूर्व, संगठन के जिलाध्यक्ष विमल गुप्ता, प्रदेश मंत्री हाजी इकरार मोहम्मद व तसनीम अली खां के संयुक्त नेतृत्व में तमाम व्यापारियों ने बरेली मोड़ पर प्रदेश अध्यक्ष गर्ग और उनके साथ आए सहारनपुर के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह राणा का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इनमें जिला महामंत्री राहुल गुप्ता, नगर अध्यक्ष रजत खन्ना, डिंपल सक्सेना, वेदप्रकाश मौर्य, जमाल खां, अनुराग शुक्ला, संजय अग्रवाल, निमेश मिश्रा, श्रवण शुक्ला, श्याम मोहन गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें