फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों को वेंडिंग जोन में दुकानें लगाने को मिली जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुराना गर्रा पुल पर नगर निगम की ओर से आधुनिक वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है, जिसमें दुकानें लगाने के लिए जगह का आवंटन लाटरी सिस्टम से दुकानदारों को किया गया। इस दौरान वेंडिंग जोन को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

बुधवार को गर्रा स्थित गांधी पार्क में फल व सब्जी विक्रेताओं की बैठक हुई। इसमें गर्रा पुल के दोनों तरफ सड़क पर व्यवसाय कर रहे फल और सब्जी विक्रेताओं को गर्रा पुल पर बन रहे वेंडिंग जोन में जगह का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया गया। लाटरी प्रक्रिया में चिह्नित पथ विक्रेताओं में 66 दुकानदारों ने हिस्सा लिया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि गर्रा पुल पर बनने वाले आधुनिक वेंडिंग जोन को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें। जो दुकानदार लाटरी में हिस्सा नहीं ले पाए हैं, उनको दोबारा मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन में एक जैसी दुकानें और ठेले लगेगे। इसके बाद नगर आयुक्त ने वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया और मुख्य अभियंता सिविल को जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए ताकि होली से पहले वेंडिंग जोन शुरू हो जाए। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त एके दुबे, मुख्य अभियंता सिविल, महाप्रबंधक जल. प्रर्वतन दल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें