फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलशयात्रा का स्वागत

विज्ञापन
शांतिकुंज, हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा का देवकली में स्वागत करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
देवकली। हरिद्वार में शांतिकुंज की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर गायत्री परिवार के साधकों की ओर से निकाली गई ज्योति कलशयात्रा ने बुधवार को कई गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान कलशयात्रा का सभी जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बंडा में ब्रह्मस्थली से आरंभ हुई कलशयात्रा के साथ गायत्री परिवार के साधक बुधवार को नारायणपुर गंगा, रनमस्तपुर बुजुर्ग और हेतमनगला होकर नरेंद्रपुर पहुंचे। वहां शाम को शिव मंदिर पर दीप यज्ञ के साथ भंडारा आयोजित किया गया। यात्रा में श्यामलाल मिश्रा, सुरेश श्रीवास्तव, ओमपाल शुक्ला, शिवओम, विश्वनाथ त्रिपाठी, बृजभूषण यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें