शाहजहांपुर। नायब तहसीलदार के पद पर चयनित सौरभ दीप का भारतीय बौद्ध महासभा ने शाहजहांपुर में स्वागत किया।
वह भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश, जिला रामपुर के ऑडिटर अनिल कुमार गौतम के पुत्र हैं। महासभा के प्रांतीय महामंत्री डॉ अरविंद कुमार गौतम, प्रांतीय संयुक्त मंत्री महेंद्र सिंह दिनकर और जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह गौतम ने उन्हें बधाई दी। उनके अशोक विहार स्थित आवास पर माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। संवाद