फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फुटबाॅल में सेंट पॉल्स ने एकता क्लब को हराया

विज्ञापन
सेंट पॉल्स कॉलेज में हॉकी प्रतियोगिता में शाॅट लगाते ​खिलाड़ी। स्रोत:  आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आंबेडकर जयंती और बैसाखी के मौके पर फुटबाॅल और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। फुटबाल में सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर हॉकी का मैच सेंट पॉल्स कॉलेज और स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमें बराबर रहीं। इसी तरह जीएफ कॉलेज के मैदान पर फुटबॉल का मैच सेंट पॉल्स स्कूल और एकता क्लब कैंट के मध्य हुआ। इसमें सेंट पॉल्स कॉलेज ने 1-0 से जीत दर्ज की।
इससे पहले छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर खेल शिक्षक मोहम्मद रहमानी खान, खेलो इंडिया अकादमी के कोच शकील का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें