फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष का स्वागत

Mon, 04 Nov 2024 06:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार में महेंद्रपाल को ज्ञापन देते प्रदीप शुक्ला। संवाद
विज्ञापन
खुटार। सहकारी गन्ना विकास समिति पुवायां के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र पाल का सोमवार को तिकुनियां चौराहा स्थित भाजपा नेता डाॅ. प्रदीप शुक्ला के आवास पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

डाॅ. प्रदीप ने गन्ना किसानों की समस्याओं को देखते हुए अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। उनसे सहकारी चीनी मिल पुवायां के निजी मिलों को दिए गए सेंटर वापस पुवायां चीनी मिल से जोड़ने व गन्ना किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र दिलाने की मांग रखी। इसके बाद महेंद्रपाल का पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज के प्रतिनिधि देवेश गुप्ता के प्रतिष्ठान और भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी के प्रतिष्ठान पर भी स्वागत किया गया। इसके बाद महेंद्रपाल ने गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर अशोक वर्मा, लेखराज और रंजीत सिंह के आवास पर पहुंचकर बातचीत की। इस मौके पर डॉ. राधेश्याम, डाॅ. ओमप्रकाश गुप्ता, राज शुक्ला, कमल दीक्षित, निर्भय मिश्रा, अजय वाजपेयी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें