फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीलीभीत से पहुंची ज्योति कलश रथयात्रा का स्वागत

विज्ञापन
​चिनौर में ज्योति कलश का पूजन करतीं महापौर अर्चना वर्मा। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से पीलीभीत से ज्योति कलश रथयात्रा का आगमन हुआ। गायत्री शक्तिपीठ चिनौर पहुंची रथयात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा जनपद में आगामी 35 दिनों तक भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

अवंती बाई पार्क पहुंचने पर बड़ी संख्या में एकत्र गायत्री परिजनों ने ढोल और पुष्पवर्षा के साथ रथयात्रा का स्वागत किया। इसके बाद महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा के साथ गायत्री शक्तिपीठ चिनौर पहुंचीं। गायत्री शक्तिपीठ चिनौर पहुंचने पर महापौर अर्चना वर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कर रथयात्रा का स्वागत किया।
पुवायां विधायक चेतराम ने भी रथयात्रा का स्वागत किया। शक्तिपीठ चिनौर में भजन संध्या और संगोष्ठी कार्यक्रम भी हुआ। शांतिकुंज के प्रतिनिधि और रथ प्रभारी राकेश ने आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सूरज वर्मा, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पीके सिंह, अनिल द्विवेदी, राकेश सक्सेना, माया सिंह चौहान, विनय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें