फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मौसम रहेगा शुष्क, उमस बढ़ने के आसार

विज्ञापन
शनिवार को तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से सुबह राहत मिली। दिन में तेज धूप निकल आई। इससे उमस और गर्मी से लोेगों को परेशान होना पड़ा। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब नौ मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 66 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है और पूर्वी हवा चल रही है। रविवार को मौसम शुष्क रहेगा और उमस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें