फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलभराव, निकलना हुआ दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार शाम से देर रात तक हुई बारिश से शहर में जिन स्थानों पर सड़कों के फुटपाथ बिजली के भूमिगत केबल और पेयजल पाइप लाइनों के लिए खोदे गए, वहां जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। इधर, तीन घंटे के दौरान 30 मिमी बारिश से रात में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री घटकर 24.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

गत तीन दिन से उमस भरी गर्मी के कारण दिन मे अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच चल रहा था। लगातार धूप निकलने से हवा में आर्द्रता का स्तर भी घटकर 33 से 55 प्रतिशत रह गया था। इस वजह से शुष्क पछुआ हवा गर्मी को बढ़ावा दे रही थी, लेकिन शुक्रवार शाम से मौसम ने अचानक करवट बदली तो वातावरण में तेजी से बदलाव आ गया। रात में हुई बारिश के असर से आर्द्रता बढ़ी तो पारा लुढ़कने पर कई दिन बाद लोगों ने चैन की नींद ली। सुबह सूर्योदय के बाद तक ठंडी बयार चलने से मौसम सुहाना बना रहा। बाद में तेज धूप निकलने पर उमस बढ़ गई, लेकिन वातावरण में व्याप्त नमी के कारण दिन में अधिकतम तापमान चार डिग्री घटकर 35.5 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
इधर शहर की आवास विकास कॉलोनी के क्षतिग्रस्त हो चुके मुख्य मार्ग की मरम्मत नहीं कराए जाने से वहां बारिश का पानी गड्ढों में भर गया। इसी तरह जो लोग चमकनी मोहल्ले में बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र के पीछे वाले रास्ते से निकले, उन्हें भी कीचड़ का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यही नहीं, चारखंभा मार्ग पर मोहल्ला मेहमान शाह में बिजली के केबल बिछाने के लिए खोदे गए फुटपाथ पर बना गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत साबित हुआ। गड्ढे में पानी भर जाने से मिट्टी रोड पर आकर फिसलन पैदा करने लगी। गर्रा फाटक की राजघाट पुलिस चौकी और कनौजिया तिराहा-गर्रा फाटक मार्ग पर करीब दो सौ मीटर लंबाई में पेयजल पाइप लाइन डाले जाने के बाद गड्ढे समतल नहीं किए जाने से सड़क के किनारे लगे चिकनी मिट्टी के ढेर भी कीचड़ में बदले नजर आए। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार आज सुबह से वायुदाब में भारी वृद्धि हो गई है और इसे देखते रविवार को मौसम शुष्क रहने की दशा में गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें