फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे गर्म रही मंगलवार की रात

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुधवार को दोपहर भीषण गर्मी और उमस से बचने के लिए बाजार में चेहरे पर दुपट्टा लपेटकर - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के साथ ही शुष्क पछुआ हवा चलने और दिन में बादलों से बढ़ी उमस के कारण मंगलवार रात इस गर्मी में सबसे गर्म रात साबित हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इस दौरान सूर्योदय के दो घंटे बाद सूरज की बादलों की जद्दोजहद होने के बाद धूप निकली तो इतनी गर्मी हो गई कि बीते दिन की तुलना में अधिकतम तापमान भी 4.2 डिग्री बढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
इससे पहले, गत आठ जून को रात में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचा था। बाद में कई दिन के अंतराल पर बूंदाबांदी और बारिश होने से वातावरण में आर्द्रता बढ़ने के साथ रात में तापमान कम होने लगा। तब से न्यूनतम तापमान 19 से 25 डिग्री के बीच बना रहा।
विज्ञापन

बीते दो दिन से हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हुआ तो पुरवा हवा की दिशा बदलकर पछुआ हो गई और उसकी गति में भी कमी आ गई। शुष्क पछुआ हवा के प्रभाव से सोमवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 27.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। बीते दिन भी रात को तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई, लेकिन मंगलवार रात मेें पारा तीन डिग्री उछलकर 30.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।
रात में भीषण उमस और गर्मी से लोग चैन की नींद नहीं ले सके क्योंकि सीलिंग फैन गर्म हवा फेंकते रहे ओर कूलर, एसी भी सुकून नहीं दे सके। दिन में धूप निकलने पर जनजीवन पसीने से तरबतर हो उठा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार हवा के दबाव में भारी कमी के कारण हवा की गति धीमी पड़ गई है और दिन में धूप के असर से आर्द्रता भी कम हो रही है जो कि गर्मी को बढ़ा रही है। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को भी सुबह से बादल छाए रहेंगे, लेकिन इस दौरान हल्की बूंदाबांदी होने से उमस भी बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें