फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश को दिन भर तरसाते रहे बादल, धूप से बढ़ी उमस

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सोमवार को दोपहर आसमान पर उमड़ते बादल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रात से सोमवार को सूर्योदय से पहले तक कई बार रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई, लेकिन बाद मेें वायुदाब बढ़ने से पुरवाई की रफ्तार बढ़ी तो बादलों की चादर झीनी पड़ने के साथ धूप निकलने से उमस बढ़ गई और दिन में अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री बढ़कर 33.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। सूर्यास्त के बाद नम हवा ने उमस से जनजीवन को राहत दी।
विज्ञापन

बीते दिन की तरह सोमवार को भी दिन भर बादल घुमड़ते रहे, लेकिन तेज हवा ने उन्हें एक जगह टिकने नहीं दिया। सुबह से दोपहर तक कई बार बादल घने होने पर कुछ देर को धूप गायब रही और बारिश के आसार बने, लेकिन तेज हवा बादलों पर भारी पड़ी और दोपहर को धूप निकलने के साथ जनजीवन उमस भरी गर्मी से बेचैन होने लगा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बारिश और बूंदाबांदी के कारण सुबह आर्द्रता 92 प्रतिशत रही और रात में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की मामूली वृद्धि के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दिन में निकली धूप ने आर्द्रता को उमस में बदल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को बादल छटने से धूप निकलने पर मौसम सामान्य बना रहेगा और उमस का प्रकोप बढ़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें