फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह मामूली बूंदाबांदी के बाद धूप ने बढ़ाई उमस

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को आसमान में छाए बादल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बुधवार शाम हुई बारिश के कारण रात में मौसम ठंडा बना रहा पर दिन में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। वायुदाब में दो दिन की तरह शाम को भी गिरावट बनी रही। इस कारण पूरी रात इतने घने बादल छाए रहे जो तेज वर्षा होने का संकेत दे रहे थे। सुबह छह बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई। सुबह दस बजे बादल थोड़े हल्के पड़े तो धूप निकल आई।
विज्ञापन

इसके साथ उमस बढ़ने लगी। बाद में बादल फिर छाए लेकिन हवा चलने से उड़ गए। दोपहर से शाम तक धूप के कारण लोगों को गर्मी के साथ उमस परेशान करती रही। हालांकि इस दौरान वातावरण में नमी की अधिकता से ठंडी हवा चलती रही। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से दस अंक नीचे बना हुआ है, इसलिए शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की धूप निकल सकती है लेकिन वर्षा होने की भी संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें