फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंकीपॉक्स का मरीज मिलने की सूचना पर दौड़ी टीम, लक्षण मिले चिकनपॉक्स के

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परौर में मंकीपॉक्स का मरीज मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। जिलास्तरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद कलान के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर मरीज की जांच की। हालांकि, उसमें मंकीपॉक्स जैसे लक्षण नहीं मिले हैं। उसे चिकनपॉक्स हुआ था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम के सर्वे के दौरान परौर में 16 वर्षीय किशोरी के शरीर पर महीन दाने मिले। मरीज में मंकीपॉक्स के लक्षण होने की आशंका को देखते हुए टीम ने जिला मुख्यालय सूचना दी। कलान के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ने पहुंचकर मरीज का परीक्षण किया। उसमें मंकीपॉक्स के लक्षण नहीं मिले हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। सीएमओ डॉ. पीके वर्मा ने बताया कि जिले में मंकीपॉक्स का कोई भी मरीज नहीं मिला है। मंकीपॉक्स को लेकर पहले ही पीएचसी-सीएचसी को अलर्ट किया जा चुका है।
डिप्थीरिया के संभावित लक्षण वाले बच्चों की हालत में सुधार
खुटार और मदनापुर के डिप्थीरिया से पीड़ित बच्चों की हालत में सुधार होने लगा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डिप्थीरिया वार्ड में दोनों को भर्ती कर उनका उपचार चल रहा है। नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि तत्सव व शिवानी की हालत में पहले से बहुत ज्यादा सुधार है। जल्द ही एक बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें