फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बरसे चले गए बादल, धूप ने दिखाए तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हवा के कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने से शनिवार सुबह बारिश की संभावना फिर धूमिल पड़ गई। यही नहीं, हवा चलने से बादल उड़े तो आसमान साफ होते ही धूप ने इतने तीखे तेवर दिखाए कि दिन में अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे की तुलना में 1.5 डिग्री बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस हो गया। उमस बढ़ने से परेशानी हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोमवार से तेज बारिश की शुरुआत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार सुबह तक ग्रामीण अंचल में हुई बूंदाबांदी और बारिश के कारण बीते दिन आर्द्रता बढ़ने से ठंडी पुरवाई के झोंके चले तो दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट भी आई। चूंकि, बीती शाम बैरोमीटर का पारा सात अंक लुढ़क गया, इसलिए हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित होना शुरू हुआ तो मानसूनी बादल मंडराने लगे। इसके बावजूद बूंदाबांदी पर विराम लगा रहा। नतीजा यह हुआ कि बादलों से रात में इतनी उमस हुई कि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 27.3 डिग्री सेल्सियस हो गया।
सुबह तक घने बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी से बेहाल जनजीवन ने बारिश की फुहारों से राहत मिलने की उम्मीद लगाई, लेकिन सुबह से वायुदाब में वृद्धि होनी शुरू हुई तो हवा की गति बढ़ने के साथ बादल छिटकने लगे और धूप से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। मानसूनी बादल दिन भर मंडराते रहे। शाम तक वातावरण में गर्मी के साथ उमस भी बनी रही।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार, हवा का दबाव बढ़ने से बादल एक जगह ठहर नहीं रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में बन रहे हवा के कम दबाव के क्षेत्र को देखते अगले 48 घंटे में पूर्वांचल को भिगोते हुए मानसूनी बादल यहां भी बरसेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें