फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज हवा और बूंदाबांदी से बदला मौसम...गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
मंगलवार सुबह शहर में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह से बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। दिन में बादल छाए रहने से उमस का असर कम हुआ और अधिकतम पारा 3.4 डिग्री लुढ़क गया। मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए हुए हैं। तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में बदलाव आया। इससे तापमान में गिरावट हुई और बादल छाए रहने से उमस का असर कम होने से लोगों को राहत मिली। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्र्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 24 मिलीबार गिरा हुआ है। पश्चिमी और दक्षिणी हवा चल रही है। बादल छाए हुए हैं। इसके प्रभाव से तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी की संभावना होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें