शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला का मंच सजने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। कलाकारों ने अस्त्र-शस्त्र और वेशभूषा निकाल ली है। अस्त्र-शस्त्र की सफाई व सेनाओं की वर्दी को दुरुस्त किया जा रहा है। कलाकार संवाद अदायगी और अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए रोजाना पूर्वाभ्यास में पसीना बहा रहे हैं। इस बार मंचन में कुछ नए दृश्यों और प्रयोगों के साथ दर्शकों को रामलीला का नया कलेवर देखने को मिलेगा।
रविवार को निर्देशक और रावण का किरदार निभाने वाले अंकित सक्सेना की देखरेख में अलमारी से गदा, भाले और तलवारें निकलवाई गईं। सफाई के बाद अस्त्र-शस्त्रों को पूर्वाभ्यास स्थल की दूसरी मंजिल पर पहुंचाया गया। कलाकारों की वेशभूषा भी निकालकर व्यवस्थित की गई।
पूर्वाभ्यास स्थल पर रामादल और रावण सेना की तैयारियों का नजारा देखने को मिला। निर्देशक के अनुसार, इस बार रामलीला में कई नए कलाकार भी शामिल किए गए हैं। राम वनवास के प्रसंग में कुछ नए दृश्य जोड़े गए हैं। रावण के हिस्से में भी नए दृश्य देखने को मिलेंगे। कुछ गीतों को नए कलेवर में प्रस्तुत किया जाएगा। मंचन के दौरान लाइट और अन्य उपकरणों के जरिये भी नए प्रयोग किए जाएंगे।
नौ अक्तूबर को होगा गणेश पूजन
ओसीएफ रामलीला की औपचारिक शुरुआत नौ अक्तूबर से श्रीगणेश पूजन के साथ होगी। इसके बाद रामलीला मंचन का सिलसिला शुरू होगा। कलाकारों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
फोटो 8
पहली बार श्रीराम का रोल करेंगे मोहित
रामलीला में श्रीराम का रोल पहली बार करने जा रहे मोहित वाजपेयी फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। अपने रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं। पूर्व में कुबेर का रोल किया है। मोहित ने बताया कि श्रीराम के जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर आत्मसात करने की आवश्यकता है।
फोटो 9
वकील हैं लक्ष्मण का रोल करने वाले अमित
लक्ष्मण जी का रोल इस बार अमित श्रीवास्तव करेंगे। वह पेशे से अधिवक्ता हैं, साथ ही समाजसेवा के कार्य में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की थी। वह कहते हैं कि हर बार रामलीला मंचन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वह रोल के लिए उत्साहित हैं।
फोटो 10
अनामिका निभाएंगी कई रोल
सती, पार्वती, कैकेई और सुलोचना का किरदार अनामिका वर्मा निभाएंगी। वह 150 महिलाओं का नेतृत्व एक कंपनी के जरिये करती हैं। कंपनी के कार्य के साथ ही मंचन के लिए समय निकालती हैं। कहती हैं कि रामलीला के मंचन से आत्मिक शांति मिलती है।
फोटो 11
नौकरी के साथ अभिनय के लिए निकालती हैं समय
लक्ष्मी भी रामलीला मंचन में सतरूपा, सुमित्रा, चंचला, सखी का रोल करती हैं। लक्ष्मी के अनुसार, वह नौकरी करती हैं। शाम को घर नहीं जाकर सीधे मंच पर पूर्वाभ्यास करने पहुंचती हैं। हर समय सीखते रहने की ललक रहना चाहिए। उन्हें रामलीला मंचन में भाग लेना अच्छा लगता है।
अनामिका। स्रोत: स्वयं
अनामिका। स्रोत: स्वयं
अनामिका। स्रोत: स्वयं
अनामिका। स्रोत: स्वयं