ये हैं मुख्य कलाकार
मंचन में रोहित कुमार-श्रीराम, देवेंद्र-लक्ष्मणजी, भरत-अंकित अवस्थी, शतुघ्न-रोहित बीएसए, सीता-रानी मिश्रा, कौशल्या-वर्षा वर्मा, सुमित्रा अनामिका आदि का रोल करेंगी।
निर्देशक अंकित सक्सेना ने बताया कि श्रीरामलीला मंचन में वर्ष 2005 से जुड़े हुए हैं। निर्देशन का जिम्मा होने के चलते हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इस बार कुछ नए दृश्य जोड़े हैं, जो दर्शकों को रोमांचित करेंगे। इस बार कुछ नए कलाकार भी जुड़े हैं। हर वर्ष मंचन में परिवर्तन आ रहा है।
रोहित कुमार ने बताया कि वह वर्ष 2009 से रामलीला मंचन कर रहे हैं। कई वर्ष से श्रीराम का किरदार करते आए हैं। श्रीराम का चरित्र समाज में परिवार को संभालने का संदेश देता है। प्रत्येक वर्ष पूरी ऊर्जा के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का किरदार अदा करते हैं।
रानी मिश्रा ने कहा कि पहले हम रामलीला मंचन दर्शकों की तरह देखने आते थे। पहली बार आने में ही सीता जी का रोल मिल गया था। प्रत्येक वर्ष किरदार के जरिये बेहतर करने का प्रयास रहते हैं। सीताजी के चरित्र से प्रेरणा मिलती हैं।