फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में बोलते राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव व ब्रज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

भारी बारिश के बीच टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में कुणाल चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से देश की सत्ता का रास्ता निकलता है। वर्ष 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटना होगा। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान, छात्र, मजदूर और महिलाओं की लड़ाई राहुल गांधी मजबूती से लड़ रहे हैं। कांग्रेस ही संविधान की रक्षा कर सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों के दौरे में उन्हें संगठन कहीं कमजोर नहीं दिखा। जिले में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। उन्होंने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच के शुद्धिकरण और राहुल गांधी पर रिपोर्ट दर्ज होने का जिक्र करते हुए भाजपा पर दलित विरोधी सोच रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान, अशफाक उल्ला खां, धर्मेंद्र दीक्षित, तस्नीम अली खान, पवन सिंह, कुमुद गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें